आज मैदान में मुंबई इंडियंस के सामने यूपी वारियर्स

वूमंस प्रीमियर लीग के 10वें मुकाबले में रविवार को यूपी वारियर्स और मुंबई इंडियंस टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई टीम का लीग में अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है, यही एकमात्र टीम है, जिसने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। वहीं दूसरी ओर यूपी टीम ने तीन में से दो मैच जीते हैं और एक हारा है।
यूपी की टीम लीग की सबसे संतुलित और मजबूत टीमों में से एक है। गुजरात के खिलाफ ग्रेस हैरिस और किरण नवगिरे ने शानदार बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया था।ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा गेंदबाजी में कमाल कर रही हैं, लेकिन बल्ले से अभी तक जलवा देखने को नहीं मिला है। मुंबई टीम ने अब तक अभी सभी मैच दमदार अंदाज में जीते हैं। टीम ने अभी तक खेले तीन मैच विरोधियों को बुरी तरह से रौंदते हुए बड़े अंतर से जीते हैं।

