किसानों से गेहूं खरीदेगा नागरिक आपूर्ति निगम

प्रदेश में पहली बार हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा गेहूं की खरीद की जाएगी। प्रदेश में गेहंू की खरीद करने के लिए दस खरीद केंद्र बनाए गए हैं। दस अप्रैल से केंद्रों में फसल की खरीद शुरू हो जाएगी। गेहूं की खरीद के लिए प्रदेश में दस मंडियां बनाई गई हैं, जिसमें अनाज मंडी फतेहपुर, रियाली, मीलवां जिला कांगड़ा, धौलाकुआं, कालाअंब, पावंटा साहिब जिला सिरमौर, मार्केट यार्ड नालागढ़, मलपुर बद्दी जिला सोलन तथा मार्केट यार्ड टकारला, रामपुर जिला ऊना शामिल है। प्रदेश में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। किसानों को (द्धश्चड्डश्चश्चश्च .ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ) पर जाकर अपनी फसल का ब्यौरा भरने के बाद किसानों का गेहूं की फसल बेचेने के लिए पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के लिए पहली अप्रैल, 2023 से पोर्टल खुल जाएगा। किसानों को सही उपज की विक्रय राशि 48 घंटे के अंदर ऑनलाइन माध्यम से बैंक खाते में प्राप्त हो जाएगी।
इस बार मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार गेहंू की खरीद हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से की जाएगी। पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के बाद किसानों को गेहूं की फसल बेचने के लिए टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी। पोर्टल पर बताई गई तिथि के अनुसार किसान गेहूं खरीद केंद्र में जाकर टोकन नंबर के साथ अपनी फसल बेच पाएंगे। एक मोबाइल नंबर पर एक ही पंजीकरण संभव है। किसानों को घर द्वार सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रदेश सरकार ने पहल की है। प्रदेश में पहली बार सिविल आपूर्ति कारपोरेशन गेहूं की खरीद करेगा।
आरडी नजीम प्रधान सचिव (खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले) का कहना है कि किसानों से गेहंू की खरीद करने के लिए केंद्र पहली अप्रैल से पोर्टल खोल दिया जाएगा। विभाग द्वारा किसानों के लिए गेहंू खरीद के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। आरडी नजीम ने बताया कि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाने किसानों को टोकन नंबर और फसल बेचने की तिथि बताई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *