परवाणू-कसौली रोड पर दर्दनाक सडक़ हादसा, तीन युवकों की मौत

परवाणू थाना की सीमा व कसौली थाना के अंतर्गत एक सडक़ दुर्घटना में तीन युवकों की जान चली गई। हादस गुरुवार तडक़े छह बजे हुआ। डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने बताया कि कार दुर्घटना की जांच की जा रही है, जिसमें फिलाहल गाड़ी के अनियंत्रण का मामला लग रहा है व तीनों मृत युवकों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है ।
सभी युवक हुंडई आई-20 गाड़ी में कसौली की ओर जा रहे थे कि अचानक हादसे का शिकार हो गए। युवकों की पहचान सूरज कुमार पुत्र राजेंद्र ठाकुर निवासी अभिरपुर नालागढ़ उम्र 29 वर्ष, शुभम निवासी नालागढ़ व संगम निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मौके पर मोबाइल व कार की आरसी व अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हंै, जिनसे मृत युवकों की शुरूआती पहचान व जांच की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *