शिमला में यात्री सवार HRTC बस में अचानक लगी आग
हिमाचल की राजधानी शिमला में लिफ्ट के पास HRTC बस में अचानक आग लग गई । हालांकि , इसमें सवार यात्री समय पर उतर गए । बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है । फिलहाल फायर कर्मी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे हैं । बस में आग लगने के चलते कार्ट रोड पर दोनों तरफ का ट्रैफिक रोक दिया गया है ।
लिफ्ट के पास फिलहाल पूरा एरिया खाली करवा दिया गया है । HRTC की ये डीजल बस पुरानी बताई जा रही है । प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग को बुझाने के लिए छोटा शिमला से भी फायर टेंडर को बुलाया गया



