सराहां राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में तम्बाखू के दुष्प्रभाव विषय पर कार्यक्रम का आयोजन।
सराहां
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में तम्बाखू के दुष्प्रभाव विषय पर कार्यक्रम का आयोजन।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खण्ड पच्छाद की और से राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में तम्बाखू के दुष्प्रभाव विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बीएमओ पच्छाद डॉ संदीप शर्मा ने उपस्थित छात्रों को तम्बाखू के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
जानकारी देते हुए खण्ड स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नरवीर कुमार शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग लोगो को जागरूक करने के लिये समय समय पर ऐसे कार्यक्रम चलता रहता है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र चौहान,अरुण शर्मा,संजय शर्मा,राजेश कीमटा इत्यादि मौजूद थे।



