हिमाचली लोकगायिका सुजाता भारद्वाज का नया गाना adiyaan part 2 ने यू ट्यूब पर मचाया धमाल
हिमाचल प्रदेश कांगड़ा धर्मशाला के छोटे से गांव करेरी की रहने वाली हिमाचली लोकगायिका सुजाता भारद्वाज का हाल ही में नया गाना adiyaan part 2 उनके यू ट्यूब चैनल सुजाता भारद्वाज महादेव पर रिलीज हो चुका है जिसने यू ट्यूब पर धमाल मचा रखी है ।इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है इस गाने में सुजाता भारद्वाज के साथ सौरव धीमान द्वारा गया गया है ।गाने में काम करने वाले मुख्य कलाकार आर्यन राजपुत और स्वाति शर्मा ने भी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया है इस गाने का फिल्मांकन as pahadi अनमोल शर्मा द्वारा किया गया है आपको बता दें की इस गाने को भी पहले की तरह सुजाता भारद्वाज ने खुद लिखा है सुजाता भारद्वाज एक लेखिका भी है अब तक उन्होंने एक साल में 13 गाने उनके द्वारा लिखे हुए आ चुके हैं जो लोगों द्वारा काफी पसंद किए गए सुजाता भारद्वाज ने उनमें से खुद के लिखे गए 9 गाने गाए हैं जो की काफी सुपरहिट हुए हैं उनको पहचान उनके पहले लिखे ब गाए गाने शिवा तेरी गोरजा से मिली जो की लाखों लोगों द्वारा सुना और देखा गया उसके बाद उन्होंने एक से एक बढ़कर सुपरहिट गाने दिए जिनमे से शिखरा रे सामी ,सोहनी सुनखी गोरा ,काली कोयले ,adiyaan, मुख्य गाने है । गद्दी संस्कृति से संबध रखने वाली सुजाता भारद्वाज अपनी संस्कृति को दूर दूर तक बढ़ाने का प्रयास कर रही है ।


