राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कहलोग में पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कहलोग में पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । पर्यावरण सिलेक्शन के लिए जागरूकता रैली निकाली गई एसएमसी अध्यक्ष लालकृष्ण व ग्राम पंचायत प्रधान चित्रलेखा ने विशेष रूप से भाग लिया। इसके पश्चात स्कूल में पौधारोपण का आयोजन भी किया गया। विद्यालय में नारा लेखन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।


प्रधानाचार्य सुनीता कुमारी द्वारा कार्यक्रम की सफलता पर विद्यार्थियों में अध्यापकों का धन्यवाद किया गया कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट भी दी गई। कार्यक्रम में अरुण, सोमदत्त , रवि ,कमलेश राजेश, अमित कटोच, हेमंत हितेषी शर्मा ,समृति शर्मा ,सविता नेगी ,दीपिका कटोच ,स्मृति शर्मा मीनल ,करुणा मेहता ,अनुपमा शिवानी कपूर ,सुमन सूद ,संतोष कुमारी ,मधुबाला ,सुदर्शन शर्मा, दीक्षा शर्मा ,सविता शर्मा, सीता देवी ,नेहा ,मोनिका ठाकुर व अन्य विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।



