राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता की बॉक्सिंग स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल करने वाली राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक स्कूल समलोटी की छात्रा वंशिका का आज स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत
राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता की बॉक्सिंग स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल करने बाली राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक स्कूल समलोटी की छात्रा वंशिका का आज स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य, अध्यापकों, विद्यार्थियों, कांगड़ा बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों, स्थानीय बाशिंदों, पंचायत प्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने वंशिका व कोच कैलाश शर्मा को फूल मालाओं से लड़ दिया। इस सरकारी की किसी छात्रा द्वारा इस स्पर्धा के लिए बांछित सुबिधाओं की कमी के बाबजूद राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाना एक बड़ी उपलब्धि से कम नही, इसके पीछे कोच की मेहनत और माता पिता का साथ मुख्य कारण माने जा रहे हैं। वंशिका ने अंडर-19 वर्ग के 81 प्लस भार वर्ग में यह उपलधि हासिल की है। इससे पूर्व वंशिका ने राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल किया था जबकि इससे पूर्ब ओपन राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी भाग ले चुकी है। आज स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में स्कूल प्रशासन द्वारा वंशिका को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया, जबकि जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन ने भी वंशिका और कोच कैलाश शर्मा को टोपी, मफलर और स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया और वंशिका को एक ट्रैक सूट भेंट करने की घोषणा की। उधर स्थानीय विधायक एवं पर्यटन निगम के चेयरमैन रघुवीर सिंह बाली ने भी वंशिका, उसके कोच, माता पिता व स्कूल प्रशासन को इस उपलब्धि हेतु बधाई दी है। इस मौके पर वंशिका के दादा दीपराज गोस्वामी, माता शालू गोस्वामी, पिता शशि गोस्वामी, प्रधानाचार्य विहारी लाल पराशर, जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार अनिल भंडारी, उपाध्यक्ष मनु सूद, सदस्य सुनील कुमार, पंचायत प्रधान पवन कुमार, पूर्व प्रधान दिवाकर शर्मा, सन्तोष चौधरी, स्कूल स्टाफ व अन्य गणमान्य उपस्थित थे राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल करने बाली समलोटी स्कूल की छात्रा वंशिका को सम्मानित करते जिला कांगड़ा बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी।

