यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन पच्छाद चेप्टर की बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय राजन की अध्यक्षता में सराहां में सम्पन्न
सराहां (देवराज शर्मा)
यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन पच्छाद चेप्टर की बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय राजन की अध्यक्षता में सराहां में सम्पन्न हुई।बैठक में अगस्त माह में होने वाले एसोसिएशन के दूसरे वार्षिक समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बेठक में सदस्यों के ड्रेस कोड के बारे में भी चर्चा की गई।बेठक में निर्णय लिया गया कि एसोसिएशन के सदस्य एसोसिएशन के जोहना घाट स्थित लोकमित्र केन्द्र मे खोले गये कार्यालय में प्रत्येक सोमवार को उपस्थित होंगे तथा क्षेत्र के ग्रामीणों की सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं को प्राप्त करने व अन्य प्रकार की समस्याओं का समाधान करने में उनका मार्गदर्शन करेंगे।बैठक में एक टीम का भी गठन किया गया जो आपदा की स्थिति में स्थानीय प्रशासन की निस्वार्थ भावना से मदद करेगी।इस बारे में स्थानीय प्रशासन को भी अवगत करवा दिया जाएगा।गौर तलब है कि यूनाइटेड वेटरन्स एसोसिएशन पच्छाद टोपी बेल्ट पहन कर नोकरी करके सेवानिवृत हुए ऐसे लोगो का समूह है जिन्होंने भारतीय सेना,अर्धसैनिक बल,हिमाचल पुलिस,हिमाचल होमगार्ड,हिमाचल अग्निशमन विभाग,वन विभाग इत्यादि विभागों में अपनी सेवाएं प्रदान की है और अब अपने अनुभव का लाभ समाज के विभिन क्षेत्रो में निस्वार्थ रूप से पहुंचना चाहते है।इसी कड़ी में आगामी 19 जून को होम गार्ड में सेवाएं देने के पश्चात राजस्व विभाग में कानूनगो के पद से सेवानिवृत्त व एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद गौतम व सीआरपीएफ से सेवा निवृत्त व एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रीत पाल ठाकुर लोगो के मार्गदर्शन के लिये उपस्थित रहेंगे।बैठक में इंदर दत शर्मा,मदन स्वरूप शर्मा,नागेंद्र दत,श्याम लाल,राम किशन,मुन्ना राम,सुरेंदर सिंह,प्रमोद गौतम व प्रीत पाल ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।

