पच्छाद क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों को लाभान्वित करने वाली डूंगा घाट किला क्लांच सड़कर मार्ग की हालत खस्ता
देवराज शर्मा, सिरमौर
पच्छाद क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों को लाभान्वित करने वाली डूंगा घाट किला क्लांच सड़कर मार्ग की खस्ता हालत बनी हुई है।जिस कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सड़क की खस्ता हालत के कारण इस करीब 22 किलोमीटर सड़क पर जहां बड़े वाहनों को चलाने में भारी परेशानी हो रही है वही छोटे वाहनों को चलाना तो खतरे से बाहर नहीं है। गौरतलब हो कि डुंगा घाट किला क्लांच सड़क हमेशा अपनी सेवाएं दे रही है परंतु दुर्भाग्यवश इस सड़क की हालत देखकर ऐसा नहीं लगता कि यह सड़क इतनी पुरानी है

क्योंकि जहां सड़क के बीच में कई क्षेत्र ऐसे स्थान है जो बरसात खाले में तब्दील हो गया है। सड़क बेतरतीब होने व सड़क के बीचो बीच पत्थर निकलने के कारण दोपहिया छोटे वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।वही बड़े वाहनों को भी चलाना मुश्किल हो गया है।जानकारी के अनुसार इस सड़क की लोगों द्वारा गिफ्ट डीड ना देने के कारण इस सड़क को पक्का नहीं किया जा रहा है।क्षेत्रवासी सोम ठाकुर,रमन पुंडीर,जयप्रकाश,राकेश कुमार,संजीव, गोपाल,राधेश्याम बलवीर तथा कथाड़ पंचायत के पूर्व प्रधान हेमंत अत्री ने बताया कि इस सड़क की खस्ता हालत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार व विभाग को चाहिए कि इस सड़क में आने वाले लोगों की गिफ्ट डीड ली जाए ताकि सड़क को पक्का किया जाए।उन्होंने कहा कि इस सड़क से सराहां, बनाहां धिन्नी,जामन की सैर,काटली कथाड व नैना टिक्कर पंचायतों के लोग लाभान्वित होते हैं। इस सड़क से सराहां, नाहन वसोलन जाने के लिए कम दूरी की सड़क होने के कारण इस सड़क से बड़ी मात्रा में छोटे व बड़े वाहन चलते हैं।परंतु सड़क की दुर्दशा के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।विभाग के अधिशासी अभियंता सराहां आर एस ठाकुर ने कहा कि इस सड़क को सामानतर करने के लिए डोजर भेजा जाएगा।उन्होंने कहा कि सड़क की दशा सुधरे इसके लिए इस सड़क को पीएमजीएसवाई में भी डाला गया है। उन्होंने कहा कि सड़क में जिन लोगों की जमीन आई है उसकी गिफ्ट डीड न मिलने के कारण सड़क की दशा नहीं सुधारी जा रही है।


