राज्य गुप्तचर विभाग शिमला की टीम को मिली बड़ी कामयाबी। एक किलो 876 ग्राम चरस बरामद
दिनांक 05.07.2023 को राज्य गुप्तचर विभाग शिमला की टीम प्रातः के समय पुराना बस अड्डा सोलन में उपस्थित थी तो गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि भीम बहादुर निवासी नेपाल, अश्वनी खड्ड के पास कढ़ारी खुर्द में चरस बेचने का काम करता है। जिस सूचना के आधार पर कढेरी खुर्द मे भीम बहादुर उपरोक्त के कब्जा से कुल 01 किलो 876 ग्रांम चरस बरामद हुई । जिस सन्दर्भ में पुलिस सदर सोलन में अभियोग अधीन धारा 20 मादक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत किया जाकर आगामी कार्यवाही अन्वेषण जारी है ।

