भाजयुमो कसौली मंडल से प्रदेश में सचिव नरेंद्र ठाकुर और मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुम्हारहटी में भव्य स्वागत
भाजयुमो कसौली मंडल से प्रदेश में सचिव नरेंद्र ठाकुर और मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव ठाकुर का भाजपा द्वारा कुम्हारहटी में युवा मोर्चा के साथियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया, जिसमें विशेष रूप से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन मोहन मेहता जी, पूर्व वाइस चेयरमैन जोगेंद्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक यशपाल ठाकुर जी, मंडल सचिव जोगिंदर शर्मा युवाओं को अपना आशीर्वाद व मार्गदर्शन देने के लिए उपस्थित रहे।

सैजल ने युवाओं को संबोधित भी किया जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों का जिक्र भी किया व आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मोदी जी को पुन: देश का देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए आग्रह किया।विशेष रूप से इस कार्यक्रम को सफल बनाने और जो हरदम युवाओं के साथ खड़े रहते हैं युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करते रहते हैं यशपाल ठाकुर धन्यवाद करते हैं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विजय ठाकुर का दर्शन का और अन्य सभी युवा साथियों का दिल की गहराईयों से धन्यवाद करते हैं

