अर्की थाना की टीम द्वारा इस मुक़दमे में की जा रही जाँच को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है

अर्की थाना की टीम द्वारा इस मुक़दमे में की जा रही जाँच को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है और चिट्टा तस्करी के इस नेटवर्क में अभी तक 4 आरोपियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है। हाल ही में चंडीगढ़ से गिरफ़्तार किए गए इस खेप के चिट्टा सप्लायर रिक्की पुत्र मामू राम से की गई जाँच में इस नेटवर्क के फाइनेंसियल मैनेजर जिसके पास नशे से कमाई गये पैसे का सबसे बड़ा भाग जाता था की भी जाँच की गई जिसमें पता चला कि यह चंडीगढ़ में केमिस्ट की शॉप चलाता है और युवाओं को नशे की सप्लाई भी उपलब्ध कराता है। इसके एकाउंट्स से नशे की तस्करी से संबंधित लगभग 10 लाख रु के ट्रांज़ेक्शंस पिछले एक साल के दौरान किए गये हैं।इस आरोपी Ricky Pandey son of Kamlesh Pande r/o Ram Darbar, Chandigarh, age 34 years को अर्की थाना की टीम ने चंडीगढ़ से गिरफ़्तार कर लिया है ।मुक़दमा में जाँच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *