हिमाचल प्रदेश राजकीय महिला बहू तकनीकी कंडाघाट जिला सोलन शिक्षक कल्याण संघ की कार्यकारिणी गठित

हिमाचल प्रदेश राजकीय महिला बहू तकनीकी कंडाघाट जिला सोलन शिक्षक कल्याण संघ की कार्यकारिणी गठित प्रदेश राजकीय महिला बहू तकनीकी कंडाघाट जिला सोलन शिक्षक कल्याण संघ कंडाघाट इकाई की बैठक आज दिनांक 07.12 2023 को पंकज किशोर पथिक एचओडी, कंप्यूटर इंजीनियरिंग की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व समिति से निम्नलिखित उम्मीदवारों का चयन किया गया – श्री. अरुण भारती एचओडी इलेक्ट्रॉनिक को अध्यक्ष बनाया गया उपाध्यक्ष- श्री. कुलदीप शर्मा व्याख्याता कंप्यूटर इंजीनियरिंग। महासचिव- श्री. नीरज गुप्ता व्याख्याता फार्मेसी . प्रेस सचिव – सुश्री नेहा बधान व्याख्याता ईसीई . वित्त सचिव श्री। जसपाल व्याख्याता ईसीई . संयुक्त सचिव- सुश्री निशी वर्मा व्याख्याता ईसीई और सुश्री स्वाति शर्मा व्याख्याता इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग।‌‌ को बनाया गया यह चुनाव पंकज किशोर पथिक की देखरेख में करवाए गए। अध्यक्ष अरुण भारती ने सभी कार्यकारिणी का धन्यवाद किया और कहा कि जो जिम्मेवारी मुझे दी गई है। इस जिम्मेदारी को मैं अच्छी तरह से निभाऊंगा और जो भी संघ की समस्या होगी उसे में सरकार तक पहुंचाऊंगा और उसे पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *