स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी ने धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह-गरीब व जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना है संस्था का प्रमुख उद्देश्य -संस्था वर्षों से करती आ रही है सरकारी स्कूलों के बच्चों की मदद सोलन:
-स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी ने धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह-गरीब व जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना है संस्था का प्रमुख उद्देश्य -संस्था वर्षों से करती आ रही है सरकारी स्कूलों के बच्चों की मदद सोलन: स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी सोलन द्वारा स्थानीय होटल पैरागोन में संस्था का वार्षिक समारोह बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस समारोह में संस्था के सभी सदस्यों, प्रयोजकों, स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने भाग लिया। समारोह की मुख्य अतिथि राजकीय वरिष्ठ उच्च पाठशाला शमरोड़ की प्रधानाचार्य श्रीमति दीपिका शर्मा ने स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी को शानदार आयोजन के लिए बधाई दी। श्रीमती शर्मा ने संस्था द्वारा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब व जरूरतमंद बच्चों की मदद करने के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि वह व्यक्तिगत तौर संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसक है। उन्होंने कहा कि संस्था के इन प्रयासों से जरूरतमंद विद्यार्थिओं को शिक्षा सामग्री व अन्य सहायता मिल रही है जिससे उनकी जरूरत पूरी हो रही है। श्रीमती शर्मा ने संस्था के पदाधिकारियों का का इस नेक कार्य के लिए आभार प्रकट किया और अपनी ओर से संस्था को ग्यारह हज़ार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।इससे पहले मुख्य अतिथि श्रीमती दिपिका शर्मा का समारोह में पहुंचने पर संस्था के प्रधान अशोक ग्रोवर, उपप्रधान संतोष भल्ला, महासचिव आरपी राणा, कैशियर शिव चावला व संयुक्त सचिव बलवंत राणा आदि ने गर्मजोशी से स्वागत किया।समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन व सरस्वती वन्दना के साथ की गई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।संस्था के संरक्षक डॉ. एमआर लाम्बा व प्रधान अशोक ग्रोवर द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ भेंट किया गया जबकि उप प्रधान श्रीमती संतोष भल्ला द्वारा शाल व टोपी पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती दिपिका शर्मा व संस्था के पदाधिकारियों ने स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया गया।इस दौरान कार्यक्रम में आए अनेक शिक्षकों को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।डॉक्टर एमआर लाम्बा ने समारोह में पधारे सभी सदस्यों व सम्मानित व्यक्तियों का आभार प्रकट किया। समारोह के दौरान संस्था के महासचिव आरपी राणा ने संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी तो कैशियर शिव चावला ने आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। इस दौरान उपस्थित लोगों द्वारा स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सराहनीय नृत्य व मनोरंजक प्रस्तुतियों का लुत्फ उठाया। इस मौके पर लाम्बा चैरिटेबल ट्रस्ट के राम मूर्ति लाम्बा,अग्रवाल सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश बंसल, भूषण ज्वैलर्स के संजीव गुप्ता, ई. दीपक शर्मा, जेएन बत्ता, अश्विनी सिंगला, विनय शर्मा सहित विभिन्न सरकारी स्कूलों के अध्यापकों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मंच का संचालन सेवानिवृत्त अध्यापिका कौमदी ढल्ल ने किया।समारोह के अंत में प्रधान अशोक ग्रोवर ने मुख्य अतिथि, संस्था के सभी सदस्यों,अध्यापकों, बच्चों व मेहमानों का कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए आभार व्यक्त किया व राष्ट्रीय गान के साथ ही कार्यक्रम समापन की घोषणा कर दी। इस मौके पर श्री ग्रोवर ने कहा कि उनकी सोसायटी जरूरत मंद विद्यार्थियों की हर संभव मदद भविष्य में भी करती रहेगी।

