कंडाघाट गाड़ी छीनने वाले आरोपीयों पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनाँक 02-04-2023 को थाना कण्डाघाट में सिन्दर पाल सिंह निवासी पटियाला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिनांक 01.04.2023 को यह अपनी INOVA/टैक्सी में अकाल एकेडमी नवां पिंड कलवानु पंजाब से 04 सवारियों को लेकर समय करीब 6.30 बजे शाम सोलन के लिये चला था। ये चारों व्यक्ति पंजाब से ही शराब पीते-2 सोलन तक आये । सोलन पहुंचने पर इन्होने इसकी गाड़ी/टैक्सी को जगह-जगह घुमाया, जिस कारण इसे उन पर संदेह होने लगा था। सोलन से उन्होने इसे कण्डाघाट की तरफ चलने को कहा तो यह उन्हें लेकर कण्डाघाट की तरफ चल पड़ा। डेढ घराट में उन्होने एक ढाबा में खाना खाने के लिये गाड़ी रुकवाई। इसने गाड़ी की चाबी गाड़ी में ही छोड़ दी तथा यह व उन व्यक्तियों में से तीन व्यक्ति ढाबे में खाना खाने के लिये आ गये तथा एक व्यक्ति गाड़ी में ही बैठा रहा। ढाबा में उन्होने खाना नहीं खाया परन्तु इसे खाना खाने के लिए कहा। यह व्यक्ति इसके खाने के पैसे देकर गाड़ी की तरफ आ गए। गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने पहले ही गाड़ी स्टार्ट कर ली, जिस पर यह खाना बीच में ही छोड़ कर गाड़ी के पास आ गया । डेढघराट से उन्होने इसे दोबारा सोलन चलने के लिये कहा। उन लड़को ने काला मोड़ के पास पुनः गाड़ी को रुकवाया तथा गाड़ी से उतरकर मोबाईल से फोटो लेने लगे। उपरोक्त व्यक्तियों में से एक ने वीडियो बनाने के लिये इसका मोबाईल फोन मांगा जो इसने उसे दे दिया । जब इसने अपना मोबाईल वापिस मांगा तो वह बहाने बनाने लगा व मोबाईल इसे वापिस नहीं किया । उनमें से एक लड़के ने हाथ में शराब की खाली बोतल पकड़ी हुई थी जिससे यह अंदेशा हो रहा था कि वह इस बोतल से इसे मारने वाला है। इन लड़कों ने इससे गाड़ी की चाबी मांगी तो इसने डर के कारण गाड़ी की चाबी उनकी तरफ फैंकी व वहां से पीछे की तरफ भाग गया। उन व्यक्तियों ने पीछे से इस पर बोतल फैंक कर मारी जो इसकी पीठ पर लगी परन्तु यह भागकर सड़क के निचली तरफ बने एक मकान में पहुंच गया व एक स्थानीय व्यक्ति से मदद मांगी जिसने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर थाना कण्डाघाट में अभियोग संख्या 27/2023 दिनांक 02-04-2023 अधीन धारा 382,201,34 भा0दं0स0 दर्ज किया गया था । इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान वारदात में संलिप्त रहे दो आरोपियों हुस्नप्रीत सिंह पुत्र मनदीप सिंह निवासी पटियाला पंजाब उम्र 20 साल व हरजीत उर्फ हन्नी पुत्र सुखबीर सिंह निवासी पटियाला पंजाब 22 साल को पुलिस द्वारा पहले ही पंजाब से गिरफ्तार किया जा चुका है । इनके द्वारा छीनी गई INOVA/टैक्सी नं0 PB11-DC-0158 को ब्राम्द किया जा चुका है । दिनाँक 20-01-2024 को इस वारदात में संलिप्त रहे एक अन्य आरोपी यश वेद उर्फ योधा पुत्र अशोक कुमार निवासी पटियाला पंजाब उम्र 21 साल को पुलिस थाना कण्डाघाट की टीम द्वारा पंजाब से गिरफ्तार किया गया है जिसे कल ही माननीय अदालत में पेश किया गया था जहाँ से इसे 03 दिन के पुलिस रिमाँड पर भेजा गया है । अभियोग के अन्वेषण के दौरान पाया गया है कि गिरफ्तार किये गये इन आरोपियों के विरूध पंजाब राज्य के अलग-2 थानों में हत्या, हत्या का प्रयास तथा लुट-पाट के कई मामले दर्ज हैं । अभियोग का अन्वेषण जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *