मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सुव्यवस्थित मतदाता जागरूकता एवं निर्वाचक शिक्षा (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचन विभाग की टीम द्वारा एम.आर.ए. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल सोलन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निदेशक (उच्चतर शिक्षा) सोलन डॉ. जगदीश चंद नेगी ने की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का मत लोकतंत्र को मज़बूत करने में सहायक बनता है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने का आग्रह किया।
उन्होंने भारत चुनाव आयोग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों जैसे मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया, आम मतदाता, पात्र दिव्यांगजनों और 85 वर्ष से अधिक के आयु के मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर दी जाने वाली विशेष सुविधाओं इत्यादि के बारे में जानकारी दी।


इस अवसर पर नोडल अधिकारी स्वीप डॉ. बी.एन. कमल द्वारा 1951 से लेकर आज तक के हुए निर्वाचन पर प्रकाश डाला गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा निर्वाचन विभाग की टीम का स्वागत व धन्यवाद किया गया तथा उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी स्वीप हेमेंद्र शर्मा, एम.आर.ए. डी.ए.वी. स्कूल का समस्त स्टाफ, अध्यापक-अभिभावक संघ के सदस्य व लगभग 300 विद्यार्थी उपस्थित थे।


.0.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *