बजट 2026–27: देश को आगे ले जाने वाला बजट, आम आदमी और व्यापारी वर्ग को राहत — मुकेश गुप्ता

बजट 2026–27 पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व प्रधान व्यापार मंडल सोलन मुकेश गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) में सुधार करने की आखिरी तारीख बढ़ाना एक सराहनीय कदम है। अब मामूली शुल्क देकर 31 दिसंबर के बजाय 31 मार्च तक रिवाइज्ड रिटर्न फाइल किया जा सकेगा, जिससे विशेष रूप से व्यापारी वर्ग को बड़ी सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा से परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। वहीं देश के लगभग 800 जिलों में लड़कियों के लिए हॉस्टल निर्माण का निर्णय महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे कम खर्च में सुरक्षित आवास की सुविधा मिलने के साथ-साथ स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।मुकेश गुप्ता ने आगे कहा कि आयुर्वेदिक AIIMS की स्थापना से स्वास्थ्य क्षेत्र में नया आयाम जुड़ेगा और पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाइयों पर आयात शुल्क हटाना तथा दुर्लभ बीमारियों की दवाइयों को ड्यूटी फ्री करना आम लोगों के लिए बड़ी राहत है, जिससे मरीजों और उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा।हालांकि उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि सरकार को इनकम टैक्स छूट पर और अधिक ध्यान देना चाहिए था, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग स्वेच्छा से टैक्स दायरे में आएं और देश के विकास में अपनी भागीदारी बढ़ाएं।उन्होंने निष्कर्ष में कहा कि कुल मिलाकर यह बजट देश को आगे बढ़ाने वाला और आम आदमी के लिए लाभकारी साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *