नगरोटा बगवां ब्रांच में मनाया जाएगा 13 मई हरदेव जी महाराज की स्मृति मे समर्पण दिवस
बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की पावन स्मृति में 13 मई को संपूर्ण विश्व में समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। बाबा हरदेव सिंह महाराज ने विश्व शांति के लिए भाईचारे की स्थापना के सपने को पूरा करने के लिए संपूर्ण जीवन समर्पित किया इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए उन्होंने 36 साल तक संत निरंकारी मिशन का नेतृत्व करते हुए मानव मात्र को दिव्य ईश्वरीय ज्ञान प्रदान किया बाबाजी के 36 वर्षों के कार्यकाल को आने वाली पीढ़ियों द्वारा सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया जाएगा ब्रांच मुखी ओम प्रकाश मेहता की जी हजूरी में समर्पण दिवस मनाया जाएगा ओम प्रकाश मेहता ने बताया कि समस्त साथ संगत बाबा हरदेव सिंह के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे ब्रांच मुखी ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा हरदेव जी महाराजअपने प्रवचन जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहेंगे संगत का टाइम 11:00 से 1:00 बजे तक रहेगा।


