मुंबई ने 55 रन से जीता मैच,मुंबई इंडियंस के धमाल के आगे गुजरात फेल

वूमंस प्रीमियर लीग का 12वां मैच मुंबई इंडियंस ने 55 रन से जीत लिया। गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को जीत के लिए 163 रन का टारगेट दिया। फिर मुंबई ने जवाब में खेलने उतरी गुजरात टीम को 20 ओवर में 107/9 रन पर रोक मैच जीत लिया। गुजरात के लिए हरलीन ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। इससे पहले ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई ने सिक्का गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाए। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर (51 रन) ने अद्र्धशतकीय पारी खेली, जबकि ओपनर यस्तिका भाटिया ने 44 और नेटली सीवर ने 36 रन का योगदान दिया। गुजरात की ओर से एश्ले गार्डनर ने तीन विकेट लिए। किम गार्थ, स्नेह राणा और तनुजा को एक-एक विकेट मिला।
भारतीय क्रिकेट टीम ने वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल में जगह बना ली है। यह फाइनल मुकाबला आठ जून से लंदन के ओवल मैदान में खेला जाएगा। ऐसे में अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप के वेन्यू को लेकर बड़ी बात की है। उन्होंने डब्ल्यूटीसी का फाइनल सिर्फ इंग्लैंड में ही होने पर कुछ सवाल उठाए हैं। आकाश चोपड़ा ने कहा, वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल सिर्फ इंग्लैंड में ही क्यों होते हैं? माना यह न्यूट्रल वेन्यू है, लेकिन यह एशियाई कंडीशंस से पूरी तरह से अलग है। फाइनल के लिए सिर्फ एक टेस्ट मैच क्यों? वल्र्ड टेस्ट चैंपियन चुनने के लिए टेस्ट सीरीज का आयोजन क्यों नहीं? न्यूट्रल और घर पर एक-एक टेस्ट मैच का आयोजन क्यों नहीं करवाया जाता?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *