निरमंड बागीपुल बागीनाला के पास क़ुर्पन खड्ड में गिरा डंपर तीन की मौके पर मौत…

👉 बागीपुल-#नोर सड़क मार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां देर रात एक डंपर #HP #35A #3567 बागीनाला में सत्संग भवन के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। डंपर सड़क से करीब 200 मीटर गहरी खाई क़ुर्पन खड्ड में जा गिरा जिसमें सवार तीन व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना देर रात हुई है जिसका पता सुबह स्थानीय लोगों को चला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस सुबह घटना स्थल पर पहुंची है। जानकारी मिली है कि डंपर बजरी लेकर नोर की तरफ जा रहा था लेकिन सत्संग भवन के पास चालक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिसमें सवार तीन व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई है। एक व्यक्ति के शव को खड्ड बहाकर करीब 200 मीटर दूर पुल तक ले गई है जबकि दो अन्य व्यक्तियों के शव डंपर के पास ही बरामद हुए हैं। दुर्घटना में मृत व्यक्तियों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मौका स्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *