मॉडर्न लर्निंग हब द्वारा आयोजित खेल समारोह में लगभग सोलन के सभी स्कूलों के 400 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। सभी स्कूलों के शारीरिक शिक्षक तथा जिला एथलीट प्रशिक्षक ज्योति भी मौजूद रही।
रविवार 18/06/2025 को मॉडर्न लर्निंग हब द्वारा आयोजित खेल समारोह में लगभग सोलन के सभी स्कूलों के 400 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। सभी स्कूलों के शारीरिक शिक्षक तथा जिला एथलीट प्रशिक्षक ज्योति भी मौजूद रही9
चिकित्सिक सुविधा के लिए सोलन के सरकारी अस्पताल के चिकित्सिक तथा रोटरी क्लब के सदस्य मौजूद रहे
सभी पहला स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 500,700,1100,2100की धनराशि तथा सर्टिफिकेट और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। ये प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित की गई जिसमें अंडर 10 अंडर 14 अंडर 18 और ओपन वर्ग की कैटेगरी रखी गई थी। जिसमें अंडर 14 वर्ग में जीनियस ग्लोबल स्कूल के खिलाड़ियों ने बाज़ी मारी और अंडर 18 और सीनियर ओपन में जिला कोचिंग सेंटर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा ।इस प्रतियोगिता के आयोजन पर स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने प्रसन्नता जाहिर की है। उनका मानना है कि यह प्रतियोगिताएं बच्चों के अंदर मोबाइल से दूर रहने ओर खेलों के प्रति जागरुकता पैदा करती है । प्रतियोगिता के दौरान मॉडर्न लर्निंग हब के सभी सदस्य मौजूद रहे। डायरेक्टर पूनम मेहता तथा कोषाध्यक्ष रमन कुमार गौड़ द्वारा आयोजित की गई प्रतियोगिता में सभी को भाग लेने का अवसर मिला।
विजेताओं को District Tourism Development Officer श्रीमती पदमा नेगी जी द्वारा सम्मानित किया गया। नगर निगम वार्ड नंबर 3 की पार्षद श्रीमती रजनी भी मौजूद रही। ओर मॉडर्न लर्निंग हब की डायरेक्टर पूनम मेहता ने कहा कि यह प्रतियोगिता हम हर वर्ष करवाएंगे और कोशिश करेंगे कि अगले वर्ष यह प्रतियोगिता इससे भी अच्छे लेवल पर हो।

