राजकीय महाविद्यालय सराहां में हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया
देवराज शर्मा, सिरमौर
राजकीय महाविद्यालय सराहां में हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । जिसमें नारा लेखन, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अनीता ठाकुर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अनीता ठाकुर ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी तथा उन्होंने अपने संबोधन में राष्ट्र निर्माण में हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही सभी विद्यार्थियों को अपने दैनिक व्यवहार एवं जीवन में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी विभिन्न प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जिसमें समूह गान एवं सामूहिक नृत्य प्रमुख रहे। भाषण प्रतियोगिता में हिमानी ने प्रथम, महक शर्मा ने द्वितीय एवं साक्षी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । नारा लेखन में जीनिया शर्मा ने प्रथम, श्रुति शर्मा ने द्वितीय एवं पायल शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में मुस्कान ने प्रथम एवं खुशी शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रो. जगमोहन, डॉ. सुध्यान नेगी, प्रो. कमल डोगरा, प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. सुदेश कुमार, डॉ. रीमा शर्मा, प्रो. कृष्ण कुमार उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की सहायक आचार्य मोल्लम डोलमा द्वारा किया गया।


