दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट में मनाया गया हिंदी दिवस
पूरे भारतवर्ष में 14 सितंबर को मनाए जाने वाले हिंदी दिवस के उपलक्ष पर कंडाघाट के दयानंद आदर्श विद्यालय में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । जिसमें कविता वाचन व लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा नवमी की छात्रा महक ठाकुर द्वारा ‘ सोशल मीडिया के दौर में हिंदी की दशा और दिशा’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए हुए।
इसके साथ साथी प्रत्येक कक्षा में लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें विद्यालय के लगभग सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया इसके उपरांत कक्षा आठवीं से नवमी तक के विद्यार्थियों के मध्य कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । जिसमें कक्षा आठवीं से विभोर, पूर्वंशी, आहना, पारुल ,यशिका ,कक्षा नवमी से धारणा , तनवी, स्नेहा, कशिश ,पायल, मिताली तथा कक्षा दसवीं से सुजल, अंशुमन ,नमन ,सहज व निष्ठा ने अपनी कविताएं प्रस्तुत की।


