अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में योग कार्यक्रम आयोजित


सोलन, 21 जून।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अस्पताल सोलन में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जोगिंद्र बैंक के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।इस अवसर पर एडवोकेट मुकेश शर्मा ने उपस्थित लोगों को नियमित रूप से योग अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का आधार है। उन्होंने युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनीता गौतम, डॉ. मिंटू मटा एवं हीरा पाल ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया तथा योग के स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।इस अवसर पर पूर्व पार्षद विजय ठाकुर, पूर्व पार्षद रजत थापा, दीप्ति शर्मा, अर्चना ठाकुर एवं सक्षम शर्मा मुख्य अतिथि के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
