वार्ड नंबर 7 में महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, सांसद सुरेश कश्यप और डॉ. राजेश कश्यप हुए सम्मानित

सोलन। महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस के पावन अवसर पर सोलन के वार्ड नंबर 7 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद सुरेश कश्यप ने मुख्य अतिथि तथा डॉ. राजेश कश्यप ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम में नगर निगम सोलन की मेयर सुषमा शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष शीला, प्रियंका अग्रवाल सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान वाल्मीकि सभा की ओर से सांसद सुरेश कश्यप एवं डॉ. राजेश कश्यप को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
सभा की ओर से प्रदान किया गया यह सम्मान समाज के प्रति आपसी स्नेह, आदर और भाईचारे की भावना का प्रतीक रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र टांक ने की।
इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन, उनके आदर्शों और समाज को दिए गए संदेश को याद किया गया। उनके विचार आज भी समाज को सत्य, समानता, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा सामाजिक एकता और समरसता को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
